143(1) Income Tax Order
धारा 143(1) के तहत सूचना क्या होती है?
जब हम किसी व्यक्ति की ITR (Income Tax Return) फाइल करते हैं, तो जब तक उसका Order नहीं आ जाता, तब तक यह कन्फर्म नहीं होता कि Income Tax Department ने हमारी ITR Accept की है या नहीं।
Income Tax Department द्वारा Order भेजा जाता है, उसमें से एक ये भी है उसे ही Section 143(1) Intimation कहा जाता है।
इसका मतलब होता है कि:
Income Tax Department ने आपकी दी गई ITR की जानकारी प्राप्त कर ली है
आपकी Income और Tax का Computerized Processing कर लिया गया है
अगर कोई Refund बनता है तो वह इसी Order में बताया जाता है
लगभग 99% मामलों में यह केवल जानकारी (Intimation) के लिए होता है, न कि Notice for Scrutiny।
धारा 143(1) Intimation में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
- Section 143(1) की Intimation में नीचे दी गई Basic Details होती हैं:
- Taxpayer का Name
- PAN (Permanent Account Number)
- Assessment Year
- Acknowledgement Number
- Document Reference Number
- इसके नीचे यह जानकारी मिलती है:
- ITR Filed Date
- Intimation Order Date
- Due Date
- Status
- Residential Status
Income Tax Return Comparison Details (143(1) Analysis)
इस Order में एक Comparison कॉलम होती है, जिसमें:
- Serial Number
- Particulars
- Reporting Head
- Amount as per Taxpayer
Amount as per Section 143(1) Computation
दिखाया जाता है।
Income Tax Portal पर उपलब्ध Data और Taxpayer द्वारा दी गई ITR की जानकारी को Compare किया जाता है।
अगर कोई Mismatch होता है, तो वह इसी Order में दिखाया जाता है।
Refund या Demand का पूरा विवरण
अगर आपकी ITR के अनुसार Refund ₹1,00,000 बन रहा है,
और Income Tax Department के अनुसार ₹40,000 ही बनता है,
तो इस Order में साफ-साफ बताया जाता है:
Refund Amount क्यों कम हुआ
कहाँ TDS / Interest / Late Fee / Penalty में Difference आया
कौन-सा Amount Accept किया गया और कौन-सा Reject
इससे Taxpayer को पूरा Clear Explanation मिल जाता है।
Section 143(1) में शामिल मुख्य विवरण
आमतौर पर इस Order में ये Details होती हैं:
- Tax Regime / Tax Option
- Income Details
- Salary
- House Property
- Other Sources
- Exempt Income
- Tax Calculation
- Interest & Late Fee
- Refund / Demand Amount
- Total Payable / Refundable Amount
Attached PDF का Practical Example (TDS Mismatch Case)
मैंने जो 143(1) Intimation PDF Attach की है, उसके अनुसार:
Taxpayer द्वारा घोषित Total Income: ₹39,58,780
Income Tax Department द्वारा भी यही Income Accept की गई है
लेकिन:
TDS Amount में Mismatch है
इसी कारण:
Expected Refund: ₹1,09,610
Allowed Refund by IT Department: ₹60,530
Income Tax Department ने Order में बताया है कि
कुछ TDS Amount उन्हें Form 26AS / AIS में Reflect नहीं हो रहा है।
अब आगे क्या करना है? (Section 154 Rectification)
इस प्रकार के Case में अगला Step होता है:
Section 154 Rectification Request File करना इसके बाद:
Correct TDS Details Submit की जाती हैं
अगर TDS सही पाया जाता है
तो Remaining Refund भी Release हो जाता है
अभी इस Case में Section 154 File किया जाएगा और आगे का Result Income Tax Portal से Track किया जाएगा।
143(1) Intimation PDF Download Click
आप नीचे दिए गए लिंक से Section 143(1) Intimation Sample PDF Download कर सकते हैं और Practical Understanding ले सकते हैं:
Leave a Reply